रविवार, 7 अक्तूबर 2012

जागरुक नागरिक जुड़ें और जोड़ें




जागरुक नागरिक जुड़ें और जोड़ें

सम्मानीय साथी, नमस्कार
        आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि कुशवाहा समाज को संगठित एवं जागरुक करने के उद्देश्य से (कुश प्रकाश) पत्रिका का प्रकाशन विगत 8 वर्षों से नियमित किया जा रहा है। ताकि लोग इससे पढ़कर समाज से जुड़े और संगठित हों। हमारी टीम समाजबंधुओं के घर पर पत्रिका भेजने हेतु सदस्य बनाने का अभियान चला रही है। पत्रिका के सिर्फ वार्षिक सदस्यता शुल्क मात्र 100 रुपए वार्षिक है।
मेरी आपसे अपेक्षा है कि इस सामाजिक कार्य में अपना योगदान दें।
        आप पत्रिका के जिल संवाददाता के रूप में भी जुड़कर सामाजिक कार्य को बढ़ावा दे सकते हैं। इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना है और पत्रिका आपको निःशुल्क भेजी जाएगी। सिर्फ आपको अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी एवं स्थानीय लोगों के विचार हमें प्रकाशन हेतु हमें भेजना होगा। इन समाचारों की रिपोर्ट आपके नाम से ही प्रकाशित की जाएगी। 
        आपके जिले या तहसील स्तर पर समाज की जो समितियां हों तो उनके पदाधिकारियों के नाम, पते एवं दूरभाष की सूची एकत्रित कर पत्रिका में प्रकाशित करने हेतु भेजें। यदि आपके जिले, तहसील या आसपास के क्षेत्र में समाज की धर्मशाला, जमीन, मंदिर या छात्रावास आदि है तो हमें सूचित करें, ताकि उसे पत्रिका में प्रकाशित किया जा सके और जानकारी अधिक से अधिक स्वजातीय बंधुओं तक पहुंच सके।
        जानकारियों का आदान-प्रदान कर समाज बंधुओं को समाज विकास के लिए जागरुक करना इस पत्रिका का मुख्य उद्देश्य है। आशा है आपका सहयोग इस सामाजिक कार्य में हमारी टीम को मिलेगा। कृपया जबाव दें...
धन्यवाद

हमारा ई-मेल - kushprakash2@gmail.com.
हमारा ब्लाग - kushprakashgwl.blogspot.com

- राजेन्द्र कुशवाहा 
प्रधान संपादक
मो. 9826369456.